भाजपा बार-बार संविधान खत्म करने की बात करती है, हमें भाजपा से सजग रहने की जरूरत : सलाहउद्दीन सिद्दीकी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं यूपी के पूर्व राज्यमंत्री सलाहउद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि पीडीए समाज को एक बार फिर एकजुट होकर संविधान विरोधी भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान और आरक्षण विरोधी है। क्योंकि ये पीडीए समाज विरोधी है।
पीडीए समाज को सारे अधिकार संविधान से ही मिलते हैं, यही वजह है कि भाजपा बार-बार संविधान खत्म करने की बात करती है।
उन्होंने कहा कि जिस दिन भाजपा को लोकसभा में दो तिहाई बहुमत मिल गया, उसी दिन वह भारतीय संविधान खत्म करके देश में गैर बराबरी के आधार पर स्थापित मनु का विधान लागू कर देगी।
सलाहउद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा के इस मंसूबे को कभी भी किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने देगी।
लोकसभा चुनाव की तरह यूपी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के विजय रथ को रोकेगी अखिलेश बिग्रेड
सलाहउद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के इस मंसूबे को सपा ने पूरा नहीं होने दिया, चार सौ पार सांसदों की बात करने वाली भाजपा को समाजवादी पार्टी ने केन्द्र में दो बैशाखियों पर ला दिया।
उन्होंने कहा कि अब सपा का मकसद अगले साल की शुुरुआत में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में इन्हें शिकस्त देकर राज्य की सत्ता से बाहर करना है। क्योंकि केन्द्र की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर ही जाता है।
पूर्व राज्यमंत्री का कहना है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव जी ने भाजपा को यूपी चुनाव में ही सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का निर्णय लिया है और उनके इस निर्णय को अमल में लाने के लिए सपा कार्यकर्ता अभी से बूथ स्तर पर अपने वोट की रखवाली, होने वाली वोट चोरी को रोकने के लिए मुस्तैदी से जुट गये हैं।