मुख्यमंत्री योगी को बांसकार गौरव सम्मान भेंट किया 

Share

बांसफोड़ को मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण योजना में आवास आवंटन में प्राथमिकता देने के लिये मुख्यमंत्री का आभार एवं सम्मान व्यक्त किया गया

लखनऊ। अखिल भारतीय बाँसकार समाज के संयोजक और सदस्य विधान परिषद डा. लालजी प्रसाद निर्मल ने आज मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें बाँसकार समाज गौरव सम्मान भेंट किया ।

डा. निर्मल ने बताया कि विगत 30 सितम्बर को लखनऊ में आयोजित बाँसकार सम्मेलन में बाँसकार समाज धरकार, बसोर ,बेनबंसी, बांसफोड़ को मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण योजना में आवास आवंटन में प्राथमिकता देने के लिये मुख्यमंत्री का आभार एवं सम्मान व्यक्त किया गया था ।

डा. निर्मल ने मुख्यमंत्री को बताया कि हाशिए का दलित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित हो रहा है तथा सरकार की आवास, उज्वला, सौभाग्य, आयुष्मान भारत, मुफ्त राशन वितरण योजना के सबसे बड़े लाभार्थी हाशिए का दलित है ।  मुख्यमंत्री की मुलाक़ात में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग असम के अध्यक्ष बैजनाथ बाँसफोड़, अमरनाथ प्रजापति तथा अरुण समुद्र वाल्मीकि सम्मिलित थे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *