कोरी समाज की बैठक में अंधविश्वास, पाखंडवाद और कुरीतियों को दूर करने पर जोर

Share

एक जाति के बजाय संपूर्ण बहुजन समाज को सामाजिक एवं राजनीतिक ढंग से एकजुट किया जाए : भवननाथ पासवान

लखनऊ। यूपी कोरी समाज सेवा संस्थान, लखनऊ की एक सामाजिक जागरूकता  शिविर का आयोजन कार्यालय डॉक्टर अंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच, चंचल कंपलेक्स के पास लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवन नाथ पासवान की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा कई गुना बढ़ गई।

उन्होंने एक जाति के अतिरिक्त संपूर्ण बहुजन समाज को सामाजिक एवं राजनीतिक ढंग से कैसे एकजुट किया जाए इस पर बहुत ही महत्वपूर्ण सुझाव और विचार रखें।

सभी वक्ताओं ने समाज में शिक्षा पर जोर देते हुए अंधविश्वास पाखंडवाद और कुरीतियों को दूर करने और राजनीतिक ढंग से समाज को मजबूत करने  पर अपने विचार व्यक्त किए।

अरुण कुमार धीमान ने बाराबंकी में सीघ्र ही एक सामाजिक जागरूकता शिविर का  आयोजन करने का आश्वासन दिया। समाज के सभी साथियों को जो इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे और जिन्होंने इस पुण्य कार्य में सहयोग किया,  उन्हें संस्थान की तरफ से बहुत-बहुत हार्दिक बधाई और साधुवाद। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्रधान महासचिव इं. होरीलाल ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ के वरिष्ठ अधिकारी एवं समाजसेवी डॉ. एनके कमल ने की, जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिकारी और समाजसेवी इं. आरके सोनवानी,  लखनऊ के वरिष्ठ समाजसेवी महावीर प्रसाद, अध्यक्ष राम सजीवन कोरी,  प्रधान महासचिव इं. होरीलाल,  महासचिव डॉ. यशवंत कुमार कबीर, संगठन सचिव श्याम लाल कमल,  संगठन सचिव राम भजन वर्मा, कोषाध्यक्ष शिव औतार कोठारी ,  शिक्षक अशोक कुमार,  नए साथी रामस्वरूप, रामसेवक त्यागी,  कटी बगिया से इंद्र राम , कानपुर से आनंद भास्कर तथा बाराबंकी से एडवोकेट रोहित,  अरुण कुमार धीमान , रोहित कोरी,  सदानंद कोरी,  चिनहट से अरविंद कुमार कौशल,   अभिनव कुमार,  फैजाबाद से सुरेंद्र कुमार एवं दिव्य प्रकाश तथा अन्य कई सदस्य उपस्थित हुए।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *