गोंडा जा रहे कांग्रेस नेताओं को बाराबंकी पुलिस ने हिरासत में लिया

Share

विनोद यादव की हत्या की जानकारी होने पर आज प्रदेश अध्यक्ष के साथ कई नेता पीड़ित परिजनों से मिलने के लिए गोंडा जा रहे थे  

 लखनऊ । गोंडा के विनोद कुमार साहनी की जघन्य हत्या के मामले में आज दिन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पार्टी नेताओं का एक दल गोंडा के लिए रवाना हुआ।

जिला प्रशासन को  कांग्रेस नेताओं के गोंडा में विनोद यादव के परिजनों से मिलने जाने की खबर मिली।  लखनऊ का पुलिस व जिला प्रशासन जबतक सक्रिय हो इससे पहले कांग्रेस के नेता बाराबंकी के करीब पहुँच गए।

बाराबंकी में टोल पर ही पुलिस ने अजय राय, ग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह, आसिम वकार, नरेन्द्र सिंह समेत दर्जनों  कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर मसौली थाने भेज दिया।

यूपी की पुलिस न तो अपराध रोक पा रही है और अपराध होने के बाद अपराधियों को भी नहीं पकड़ पा रही है : अखिलेश प्रताप सिंह

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि यूपी की पुलिस न तो अपराध रोक पा रही है और अपराध होने के बाद अपराधियों को भी नहीं पकड़ पा रही है। हां अगर कोई सामाजिक या राजनीतिक कार्यकर्त्ता पीड़ित परिवार से मिलने जाना चाहे तो उसे जरूर पकड़कर बिठा ले रही है।

अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। विनोद यादव की हत्या के विरोध में भाजपा सरकार में सहयोगी और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद खुद धरना दे रहे हैं। यही हाल सरकार के अन्य सहयोगी दलों का भी है वे भी कानून व्यवस्था के मुद्दे पर समय-समय पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करके अपना विरोध दर्ज कराते रहते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *