आकाश आनंद के लिए हमारी पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले हैं : चंद्रशेखर आजाद 

Share

आसपा प्रमुख ने कहा बाबा साहब का मिशन हम दोनों मिलकर पूरा करें

लखनऊ। लखनऊ में आजाद समाज  पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आकाश आनंद मेरी पार्टी में आ जाएं। हम दोनों भाई मिलकर बाबा साहब का मिशन पूरा करेंगे। वहां (BSP) में मेरे लिए दरवाजे जरूर बंद हैं,  लेकिन वह हमारी पार्टी में आ सकते हैं। चंद्रशेखर ने यह बात शनिवार को इको गार्डन में चल रहे पंचायत सहायकों के प्रदर्शन में शामिल होकर कही।

पंचायत सहायक 5 दिन से अपना मानदेय बढ़वाने के लिए लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे हैं। तेज धूप से बचने के लिए प्रदर्शनकारी छाता लेकर पहुंचे हैं। नगीना सांसद चंद्रशेखर जब इस धरने में पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए समर्थक पेड़ पर चढ़ गए।

चंद्रशेखर आजाद ने सबको संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, हमारे भाई किसी की मांग नहीं भरेंगे। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए पंचायत सहायक एक सप्ताह से मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। वे मानदेय बढ़ाने समेत सेवा से जुड़ी अन्य मांगें पूरी कराने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *