​ ग्राम चिंतामणपुर में धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन

Share

भदोई जिले के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के मौन ने क्षेत्रीय लोगों की बढाई बेचैनी  

भदोई। भदोई जिले  के ग्राम चिंतामणपुर थाना औराई में लगभग 20 बीघा जमीन में 18 से 20 फीट गहरा खनन का काम किस नियमों के अनुसार हो रहा है। खनन माफियाओं का ये काम न  तो जिला प्रशासन और न ही जनपद तहसील, थाने में अधिकारियों को दिखाई दे रहा है।

इतना ही नहीं खुलेआम हो रहे इस अवैध कार्य को अधिकारी भी नहीं पकड़ पा रहे हैं। यदि बीस बीघा जमीन पर खनन नहीं हो रहा है तो बिना खनन किए कैसे 20 फीट का गड्ढा हो जा रहा है।

इससे साफ़ है कि प्रशसन, तहसील और थाने की पुलिस की मिलीभगत से ही ये खनन हो रहा है और यही वजह है कि आलाधिकारी मौन हैं।

पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों के इस मौन को स्थानीय लोग  इस अवैध खनन में उनकी मौन स्वीकृति मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *