संविधान व आरक्षण को बचाने के लिए भाजपा सरकार को हटाना समाज हित में जरूरी

गाजियाबाद। समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी का प्रशिक्षण शिविर राजनगर गाजियाबाद में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में संविधान व आरक्षण दोनों खतरे में है। संविधान व आरक्षण को बचाने के लिए भाजपा सरकार को हटाना समाज हित में जरूरी है।
भारती ने साथ ही अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में 2027 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ लामबंद होने के लिए बहुजन समाज से मार्मिक अपील की।
भाजपा सरकार में दलित क्राइम में देश में नंबर वन पर है ! भाजपा सरकार में दलितों की समस्याएं नहीं सुनी जा रही है बल्कि जुल्म ज्यादती अत्याचार बड़े पैमाने पर जारी है !
उन्होंने कहा कि अम्बेडकर वाहिनी हर बूथों पर अपना यूथ खड़ा करेगी और भारतीय जनता पार्टी की विदाई करेगी और 2027 में अखिलेश यादव जी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। 2024 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी नम्बर वन पर रही ! आगामी 2027 विधान सभा चुनाव में भी नम्बर वन पर रहेगा !
उन्होने कहा कि संविधान हमारा पवित्र ग्रंथ है ! संविधान हमारे भारत का शान है !
आज भाजपा संविधान की धज्जिया उड़ा रही है ! आरक्षण पर डाका डाल रही है !
पीडीए समाज का अपमान कर रही है ! पीडीए हमारी ताकत है ! इसी के बल पर हम समाजवादी सरकार बनायेंगे !

प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी गाजियाबाद के ज़िलाध्यक्ष फ़ैसल हुसैन ने किया तथा संचालन अम्बेडकर वाहिनी के जिला महासचिव राजन कश्यप ने किया !
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विष्णु जाटव (गौतम बुद्ध नगर) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. हरविंद्र कुमार (मेरठ) व हाजी सबील (मेरठ) राष्ट्रीय महासचिव लाल सिंह गौतम (नोएडा) अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव नवीन कुमार, आचार्य हरेन्द्र कुमार, टिंकू सागर, गीता बौद्ध, रीता कर्दम, कुलदीप सेन, सुमित बौद्ध , पूर्व प्रत्याशी सिंह राज जाटव, पूर्व प्रत्याशी विशाल वर्मा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के ज़िलाध्यक्ष राजवीर सिंह जाटव, यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष इरफान खान, महिला सभा के प्रदेश सचिव अनीता कश्यप, अल्प संख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष अब्बास हैदर, बुद्ध प्रकाश एडवोकेट, मदन गौतम, चन्द्रवीर, सुमन देवी, आदि मौजूद रहे ! कार्यक्रम के आयोजनकर्ता अम्बेडकर वाहिनी गाजियाबाद के ज़िलाध्यक्ष संदीप प्रधान व वरिष्ठ नेत्री व समाजसेवी श्रीमती पूनम सिंह जाटव ने आए हुए सभी लोगों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया !