शिक्षा ही सफलता का सबसे सशक्त माध्यम : प्रमोद शर्मा

Share

​ छावनी परिषद लखनऊ विद्यालय में मेधावी छात्र एवं छात्राओं को दी गयी साइकिलें

लखनऊ। छावनी परिषद लखनऊ द्वारा संचालित माध्यमिक विद्यायल आर. ए. बाजार के प्रागंण में बोर्ड परीक्षाओं (दसवीं और बारहवीं) में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमोद शर्मा द्वारा साइकिल वितरित की गयी।

कार्यक्रम में छावनी परिषद लखनऊ रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के नामित सदस्य प्रमोद शर्मा ने विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

उन्होने कहा कि शिक्षा ही सफलता का सबसे सशक्त माध्यम है और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणा श्रोत होता है इस प्रकार के प्रोत्साहन से विद्यार्थियों में आगे बढ़ने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।

साइकिल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में कुमारी उमा, कुमारी पारूल सिंह कुमारी मानसी यादव, मोहित सिंह, रेहान अली, मयंक चौरसिया, कुमारी साई ओम कुमारी वर्तिका कुमारी छाया शामिल रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश चन्द्र तिवारी पूर्व विधायक, अभिषेक राठौर मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद, योगेश दीक्षित फिल्म डायरेक्टर, डा. रंजीता शर्मा जी पूर्व पार्षद छावनी परिषद, अस्फाक कुरैशी पूर्व पार्षद, अंजुम आरा पूर्व उपाध्यक्ष, माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम ठाकुर, रेनबो स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती किरन पाण्डे, मंगला स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती साधना सिंह के साथ सभी विद्यालय के समस्त शिक्षक व एवं छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी शामिल रहे।

सामाजिक संस्थानो से अखिल ग्रोवर कैण्ट अध्यक्ष उ0प्र0 आदर्श व्यापार मण्डल, योग गुरू के.डी. मिश्रा, राजेश शर्मा, धीरज सिंह, विकास धानुक, राजेश कनौजिया, एल.बी.एस. स्कूल के प्रबन्धक कुदरत उल्ला बेली, महेश जायसवाल, अशोक रजक एवं समाज के अन्य गणमान लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *