​जनसंपर्क अभियान तेज करें असपा कार्यकर्ता : सुनील चित्तौड़

Share

बैठक में संगठन की मजबूती,  बूथ स्तर तक विस्तार, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई

लखनऊ। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश कार्यालय इंदिरा नगर, लखनऊ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ की अध्यक्षता में प्रदेश एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक में अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जमीनी स्तर पर जनता के बीच पहुंचकर संगठन को और अधिक मजबूत करें तथा जनसंपर्क अभियान को गति दें।

चित्तौड़ ने कहा कि कार्यकर्ता आमजन को राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. चन्द्रशेखर आजाद  द्वारा जनहित में किए गए कार्यों एवं पार्टी की नीतियों से अवगत करायें। साथ ही सत्ता में आने पर जनता के हित में किए जाने वाले प्रस्तावित कार्यों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी जन-जन तक पहुंचाएं।

बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक विस्तार, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों तथा आगामी चुनावी रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *