भाजपा सरकार में संविधान व आरक्षण दोनों खतरे में : मिठाई लाल भारती

Share

अम्बेडकर वाहिनी हर बूथों पर अपना यूथ खड़ा करेगी और भाजपा की विदाई करके 2027 में यूपी में  अखिलेश की सरकार बनाएगी

आगरा।  समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी का प्रशिक्षण शिविर श्री कृष्णा कालिंदी बिहार, आगरा में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में संविधान व आरक्षण दोनों खतरे में है।

संविधान व आरक्षण को बचाने के लिए भाजपा सरकार को हटाना समाज हित में जरूरी है।  साथ ही अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ लामबंद होने के लिए बहुजन समाज से मार्मिक अपील की।

भाजपा सरकार में दलित क्राइम में देश में नंबर वन पर है।  भाजपा सरकार में दलितों की समस्याएं नहीं सुनी जा रही है बल्कि जुल्म ज्यादती अत्याचार बड़े पैमाने पर जारी है।

उन्होंने कहा कि अम्बेडकर वाहिनी हर बूथों पर अपना यूथ खड़ा करेगी और भारतीय जनता पार्टी की विदाई करेगी और 2027 में अखिलेश यादव  की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी !

जैसा की 2024 के चुनाव में संविधान के सम्मान में उत्तर प्रदेश का दलित समाज समाजवादी पार्टी का साथ देकर भाजपा को दो नम्बर ला दिया ! समाजवादी पार्टी नम्बर वन पर रही ! यही काम 2027 में भी होगा !

1990 में मुलायम सिंह जी ने लखनऊ में अम्बेडकर महासभा के लिए कार्यालय आवंटित किया था, लेकिन योगी सरकार बाबा साहब की अस्थियों को भी कहीं अन्यत्र ले जाना चाहती है

उन्होंने आगे कहा कि 1990 में नेताजी मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ में विधानसभा सचिवालय के साम ने अम्बेडकर महासभा में बाबा साहब का अस्थि कलश की स्थापना के लिए जगह दिया था ! लेकिन आज वर्तमान में योगी सरकार अम्बेडकर महासभा को वहां से हटाकर अन्यत्र स्थापित करने का फैसला किया है ! जो घोर निंदनीय है ! जिससे बहुजन समाज की भावना आहत हो रही है ! भाजपा नेताओं की नीयत में खोट है कि विधानसभा सचिवालय के बगल में अम्बेडकर महासभा कैसे रह सकता है ! उनके गले से नीचे नहीं उतर पा रहा है ! अम्बेडकर महासभा इस प्रदेश के करोड़ों-करोड़ों बहुजन समाज की भावनाओं का केंद्र है ! किसी भी कीमत पर अम्बेडकर महासभा का स्थानांतरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा !

आरक्षण पर डाका डाल रही है भाजपा 

विशिष्ट अतिथि विधायक किशनी मैनपुरी बृजेश कठेरिया ने कहा कि संविधान से हमारी पहचान है ! संविधान हमारे भारत का शान है ! भाजपा संविधान की धज्जियां उड़ा रही है ! आरक्षण पर डाका डाल रही है ! पीडीए समाज का अपमान कर रही है ! पीडीए हमारी ताकत है ! इसी के बल पर हम समाजवादी सरकार बनायेंगे ! दलित समाज  अखिलेश यादव पर भरोसा करने लगा है !

महानगर अध्यक्ष आगरा शब्बीर अब्बास, अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व पार्षद श्याम प्रकाश बोधी, पूर्व प्रत्यासी डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान , अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सत्य प्रकाश सागर ,विद्या राम मुनीम, विजय कुमार जाटव , मणिकांत जाटव,डॉक्टर अतेंद्र कुमार, आदि के साथ यूथ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र चक, शिवम जाटव, वरिष्ठ नेता शैलेंद्र यादव उर्फ शैलू , निहाल सिंह पूर्व डायरेक्टर , श्रीमती गुड्डी भारती, योगेश यादव , प्रदेश सचिव मुकेश टीटू प्रधान , डॉ. सोहनलाल वाल्मीकि, खेमचंद जाटव ,राजेंद्र सिंह ,सुरेश चंद सागर ,भारत सिंह जाटव प्रमोद कुमार, मोहम्मद शरीफ, जीशान अहमद , तिलक सिंह बौद्ध, अजय कुमार गौतम, विधि चंद एडवोकेट, वीपी सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, भूप सिंह, लाल चौधरी, सुरेश दिवाकर, एड., जितेंद्र बाल्मिक, आजाद सिंह जाटव पूर्व जिला अध्यक्ष, कृष्ण कौशल राना, मुकुल प्रताप राना, रमेश यादव पूर्व जिला सचिव आदि मौजूद थे ! कैडर कैंप में भारी संख्या में बाबा साहब अम्बेडकर जी के अनुयायियों ने ने भाग लिया !

अध्यक्षता ऊदल सिंह कुशवाहा जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी आगरा ने किया ! कार्यक्रम का आयोजन कर्ता व संचालन  पूर्व एडीजीसी, समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जसवन्त सिंह राना ने किया !
जिला अध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ! उन्होंने कहा कि 2027 में आगरा जिले से ज्यादा से ज्यादा सीट जिताने का लक्ष्य है ! समाजवादी सरकार बनवाने में अहम योगदान रहेगा !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *