लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों को न्याय दिलाने तक जारी रहेगा सपा का आन्दोलन : मिठाई लाल भारती

Share

भाजपा सरकार में किसानों, मज़दूरों, व्यापारियों, छात्रों, युवाओं के साथ किया जा रहा अन्याय

लखनऊ। समाजवादी अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि समाजवादी पार्टी लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ है।

उनका कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के साथ ज्यादती कर रहा है। वे अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे छात्रों को समर्थन देने लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचे और वहां फीस वृद्धि एवं अनियमितता के खिलाफ 15 दिनो से धरना पर बैठे 3 छात्रों ( प्रेम प्रकाश यादव, शशि प्रकाश प्रिंस, हर्षित शुक्ला ) को शिक्षा से वंचित कर निष्कासित करने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि ये अति दुर्भाग्यपूर्ण है। धरना कर रहे छात्रों के खिलाफ लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति ने मुक़दमा दर्ज करा दिया है। जो घोर निंदनीय है।

अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग का उत्पीड़न हो रहा है। भाजपा सरकार में किसानों, मज़दूरों, व्यापारियों, छात्रों, युवाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ भाजपा की सरकार संविधान और आरक्षण के खिलाफ है। धरने में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव, समाजवादी छात्र सभा के इकाई अध्यक्ष प्रिंस कुमार, अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार पानू, सपा के वरिष्ठ नेता बिहारी लाल यादव, आलोक यादव, योगेन्द्र राज, रघुवंश सिंह, महेन्द्र यादव, मोहित पाल, कुणाल सिंह, रविनन्दन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *