यूपी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा का वही हश्र होगा जो लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी में हुआ था
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं यूपी के पूर्व राज्यमंत्री सलाहउद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि पीडीए समाज के लोगों को संविधान में प्रदत्त अधिकार पाने के लिए अपनी सरकार बनानी होगी और सरकार बनाने के लिए हमें पीडीए समाज को एकजुट करना होगा।
पीडीए समाज को एकजुट करके सपा प्रमुख अखिलेश यादव जी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को यूपी में भारी शिकस्त दी।
उनका जो भाजपा चार सौ पार का नारा दे रही थी, यूपी में पीडीए की एकता की बदौलत अखिलेश जी ने उसी भाजपा को केन्द्र में सरकार बनाने के लिए दो बैशाखियों पर ला दिया।
यूपी के पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि इसके बाद से भाजपा ने लोकसभा में चार सौ सीटें लाने के नारे से किनारा करने के साथ ही संविधान बदलने की पार्टी नेताओं के बयान से भी किनारा कर लिया। यह सब पीडीए समाज की एकता की वजह से हुआ। जिसकी वजह से भाजपा को बैकफुट पर आना पड़ा।

सलाहउद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि हालांकि भाजपा की संविधान और आरक्षण विरोधी सोच में बिल्कुल बदलाव नहीं आया है। भाजपा का मकसद देश के संविधान को बदलकर यहां गैरबराबरी की सामाजिक व्यवस्था को मनुस्मृति के आधार पर लागू करना है।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता का कहना है कि जिस तरह से पीडीए समाज संविधान और आरक्षण विरोधी भाजपा के खिलाफ है और सपा के साथ मजबूती से जुड़ रहा है, इससे यह साफ है कि यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा का वही हश्र होगा जो लोकसभा चुनाव में यूपी में हुआ था।
सलाहउद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि यूपी में विधानसभा के चुनाव होने हैं और केन्द्र की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर ही जाता है। ऐसे में संविधान समर्थक ताकतों को इन संंविधान विरोधियों को यूपी की सत्ता से बाहर करना है।
ताकि ये केन्द्र में दोबारा काबिज होने का सपना देखना भूल जाएं। भाजपा खुद तो पीडीए समाज और संविधान की बात करती है, लेकिन साथ ही इनकी शह पर पीडीए समाज विरोधी ताकतें संविधान और आरक्षण का विरोध कर रहीं हैं और भाजपा उनके इन आंदोलन को परोक्ष रूप से पूरा सहयोग कर रही है।
सलाहउद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सपा का पीडीए इन्हीं भाजपा समर्थित संविधान और आरक्षण विरोधी ताकतों के खिलाफ दलितों, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों को सजग कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें खुशी इस बात की है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के अभियान के साथ बहुजन समाज पूरी तरह से जुड़ रहा है।
