विधानसभा चुनाव में न टिकट बिकेगा और न ही सिफारिश चलेगी : चंद्रशेखर आजाद

Share

प्रत्याशियों के चयन को  लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने लिया फैसला

लखनऊ। आजाद  समाज पार्टी (कांशीराम) यूपी में होने वाले  विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गयी है। पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद इनदिनों लखनऊ में हैं और राज्य की सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों का चयन कर रहे हैं। आसापा प्रमुख राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, इसी बात को ध्यान में रखकर वे अभी से सभी सीटों पर प्रत्याशियों का चयन करने  में जुट गए हैं। चंद्रशेखर आजाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से स्पष्ट तौर पर कहा है कि चुनाव में टिकट के लिए ना तो किसी प्रत्याशी को कोई पैसा देना होगा  और न ही टिकट पाने के लिए किसी की सिफारिश मानी जाएगी। पार्टी संगठन के प्रति समर्पित और क्षेत्र में मजबूत पकड़ वाले कार्यकर्ता या पदाधिकारी को ही प्रत्याशी बनाएगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया संदेश दिया जा रहा है। प्रत्याशियों का चयन धनबल या सिफारिश से नहीं, बल्कि उनकी योग्यता, संघर्ष, जनाधार और संगठनात्मक क्षमता के आधार पर होगा। लखनऊ में चल रही प्रत्याशी चयन प्रक्रिया में प्रत्येक दावेदार से क्षेत्र की सामाजिक संरचना, बूथ स्तर की तैयारी, जनसंपर्क और राजनीतिक समझ पर सवाल किए जा रहे हैं। यह पारंपरिक टिकट वितरण की राजनीति से अलग एक प्रयोग माना जा रहा है।

चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि लखनऊ से उठ रही यह आवाज़ उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे रही है। हमारी पार्टी इस संकेत को समझते हुए 2027 के चुनावी रण में इस रणनीति को मजबूती से ज़मीन पर उतारेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *