छात्रों की वाजिब मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे सपा अम्बेडकर वाहिनी के कार्यकर्ता

Share

वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा फीस वृद्धि वापसी तक उनका संगठन लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों के आन्दोलन के साथ

लखनऊ। समाजवादी अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे छात्रों को समर्थन देने लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचे। लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि को लेकर छात्र पिछले 15 दिनों से धरना दे रहे हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने फीस वृद्धि एवं अनियमितता के खिलाफ 15 दिनो से धरना दे रहे तीन छात्रों ( प्रेम प्रकाश यादव, शशि प्रकाश प्रिंस, हर्षित शुक्ला ) को शिक्षा से वंचित कर निष्कासित कर दिया गया है । भारती ने कहा कि ये अति दुर्भाग्यपूर्ण है। धरना कर रहे छात्रों के खिलाफ लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति ने मुक़दमा दर्ज करा दिया है। जो घोर निंदनीय है।

अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग का उत्पीड़न हो रहा है ।

भाजपा सरकार में किसानो, मज़दूरों, व्यापारियों, छात्रों, युवाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है तो दूसरी तरफ भाजपा की सरकार संविधान और आरक्षण के खिलाफ है।

धरने में शामिल इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव, समाजवादी छात्र सभा के इकाई अध्यक्ष प्रिंस कुमार , अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार पानू , सपा के वरिष्ठ नेता बिहारी लाल यादव, आलोक यादव, योगेन्द्र राज, रघुवंश सिंह, महेन्द्र यादव, मोहित पाल, कुणाल सिंह, रविनन्दन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *