इस मामले के वकील कृष्ण कन्हैया पाल ने बताया प्रकरण में कल होगी सुनवाई

लखनऊ। कानपुर के बर्रा स्थित मुस्लिमों के कब्रिस्तान के खिलाफ कार्रवाई पर अमादा कानपुर विकास प्राधिकरण को जैसे ही मामले की कानूनी पैरवी किये जाने की जानकारी मिली प्राधिकरण के अफसरों ने सुबह चार बजे पूरे कब्रिस्तान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
दरअसल इस मामले में सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इमरान प्रभावी पैरवी कर रहे हैं और उन्होंने विकास प्राधिकरण के मंसूबों को ध्यान में रखते हुए हाई कोर्ट लखनऊ खंड पीठ के वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण कन्हैया पाल को इस मामले में अपना वकील बनाया और यूपी वक्फ ट्रिब्यूनल में केस फाइल करा दिया।
डॉ. इमरान के मुताबिक कानपुर विकास प्राधिकरण कानपुर के बर्रा स्थित लगभग 100 साल पुरानी कब्रिस्तान को गैरकानूनी तरीके से ख़त्म करना चाह रहा है, इसको बचाने के लिए उन्होंने कृष्ण कन्हैया पाल को एडवोकेट engage किया।
इस मामले में पाल ने 18 सितम्बर 2026 को ही case, up waqf tribunal में file कर दिया था, उनका कहना है कि जैसे ही उन्होंने case file किया, कानपुर विकास प्राधिकरण ने दूसरे ही दिन 19 सितम्बर 2026 को morning में 4 बजे कब्रिस्तान में बुलडोज़र चला दिया।
कृष्ण कन्हैया पाल ने बताया कि up waqf tribunal के चेयरमैन 18 सितम्बर 2026 को छुट्टी पर थे, इसलिए मामले में सुनवाई नहीं हो सकी थी, आज यानि 21 सितम्बर को मामले में सुनवाई हुई, लेकिन ये केस कल यानि 22 सितम्बर को सुनवाई के लिए लगा दिया गया है।