लखनऊ में चंद्रेशखर-ओवैसी की रैली से कानपुर रोड जाम

Share

एयरपोर्ट VIP तिराहे से नादरगंज तक वाहनों की कतार, सैकड़ों गाड़ियां फंसी

लखनऊ। लखनऊ में संविधान दिवस पर रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित बहुजन स्वराज संकल्प महारैली के चलते कानपुर रोड पर भीषण जाम लग गया। AIMIM और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की महारैली में शामिल होने आईं बसों के कारण सुबह 11 बजे से यातायात प्रभावित है। एयरपोर्ट VIP तिराहे से नादरगंज तक वाहनों की लंबी कतार लगी है। हजारों लोग जाम में फंसे हैं। वाहन लगातार रेंग रहे हैं।

गलत रास्ते से पहुंच रहीं बसें

महारैली में शामिल होने वाली बसों को कानपुर रोड से शहीद पथ तिराहे पर मुड़कर कार्यक्रम स्थल तक जाना था। लेकिन ज्यादातर बसें इससे पहले ही एयरपोर्ट VIP तिराहे से मुड़कर लक्ष्मण चौक होते हुए शहीद पथ की ओर जा रही हैं। इससे कानपुर से लखनऊ आने वाली सड़क का करीब आधा हिस्सा रुक जा रहा है। रास्ता संकरा होने से वाहन फंस रहे हैं। करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी है।

तीनों तरफ से यातायात प्रभावित

ट्रैफिक पुलिस जब बसों को एयरपोर्ट की ओर जाने का रास्ता देती है, तो एयरपोर्ट से आलमबाग और लखनऊ से कानपुर जाने वाला रास्ता बंद हो जाता है। इन दोनों रास्तों पर भी वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। वहीं, जब इन रास्तों का यातायात छोड़ा जाता है, तो कानपुर से एयरपोर्ट होते हुए शहीद पथ जाने वाले वाहन कानपुर रोड पर फंस जाते हैं। इससे लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों की रफ्तार भी थम जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *