खड़गे की इमरान को नसीहत-जोश ठीक, लेकिन काम भी करना है

Share

गठबंधन सरकार को लाओ, हम मिलकर रहेंगे, संविधान मार्च पर अड़े, पुलिस ने की बैरिकेडिंग

लखनऊ। लखनऊ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वाराणसी लोकसभा चुनाव 2024 का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे अजय राय जिन्होंने प्राइम मिनिस्टर से टक्कर लिया। थोड़े से चूक गए, नहीं तो हमारे प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री नहीं रहते। वह गुजरात जाकर बैठते।

योगी का नाम लिए बिना कहा- एक और नेता पैदा हुआ है लखनऊ में, उसकी आंखें अब प्रधानमंत्री की कुर्सी देख रही, शाह भी प्रधानमंत्री की कुर्सी देख रहा लेकिन मोदी तो छोड़ना नहीं चाहता। हम तो यही सलाह देंगे कि अब आगे गद्दी छोड़ देना।

उन्होंने इमरान मसूद के जोश की तारीफ करते हुए गठबंधन धर्म निभाने की भी नसीहत दी। कहा- हमारे इमरान मसूद हैं, रोज टीवी पर सुनता हूं जरा जोश के साथ बात करते हैं। लेकिन हमको बातों से ज्यादा काम भी करना है।

इसलिए जितना हम लोग मिलकर काम करेंगे, उतना ही आगे बढ़ेंगे। इमरान पार्लियामेंट में हैं, हमेशा पार्टी के लिए लड़ते हैं। लड़कर अपनी बात मनाने की कोशिश करते हैं।

खड़गे, कांग्रेस की लखनऊ में आयोजित ‘संविधान बचाओ मार्च’ में शामिल होने पहुंचे। लेकिन प्रशासन ने मार्च की अनुमति नहीं दी। प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा- खड़गे जी के जाने के बाद हम मार्च निकालेंगे लेकिन पुलिस से हम भिड़ेंगे नहीं बल्कि वहीं बैठ जाएंगे।

कार्यालय से डेढ़ सौ मीटर तक ही आगे बढ़ सके कांग्रेसी

पार्टी कार्यालय से करीब डेढ़ सौ मीटर तक बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे थे। लेकिन थ्री लेयर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने उनको रोक दिया। करीब 40 मिनट तक कांग्रेसियों ने आगे जाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने जाने नहीं दिया।इसके बाद प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद सहित कई सीनियर नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद मार्च को खत्म करने का ऐलान किया गया।अजय राय ने कहा- योगी सरकार तानाशाही कर रही। संविधान दिवस के दिन संविधान कुचलने का काम सरकार कर रही। ये लोग संविधान को मानने वाले नहीं है। हमारा एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर उतरा है। हम संविधान बचाने के लिए सड़क पर उतरे हैं। उन्होंने ओवैसी और चंद्रेशेखर की रैली को भारतीय जनता पार्टी प्रायोजित बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *