17 जून शाम 4 बजे से स्व. बी एन सिंह प्रतिमा पर होगी आम सभा
लखनऊ। केंद्रीय 8वे वेतन आयोग के नोटिफिकेशन में 01 जनवरी 2026 से पूर्व पेंशनर्स के पेंशन पुनरीक्षण तथा अन्य लाभों पर विचार कर रिपोर्ट देने के विन्दु को शामिल करने सहित 10 मांगों को लेकर सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन 02 माह से हर जिले में हस्ताक्षर याचिका तैयार करने का अभियान चलाये हुए है। अब तक काफ़ी जिलों से याचिकाये प्राप्त हो चुकी है, जिसे पीएमओ दिल्ली भेजने क़ा कार्य 17 जून 2026 से प्रारम्भ किया जायेगा।
संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएल कुशवाहा एवं महामंत्री ओपी त्रिपाठी ने आम सभा मे लखनऊ के अधिक से अधिक पेंशनर को भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी को भेजी जाने वाली याचिकाओं को प्रदर्शित किया जायेगा।
संगठन के अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने बताया कि स्व. बी.एन. सिंह प्रतिमा पर उनका आशार्वाद लेकर याचिका मेल दिल्ली के लिए भेजा जायेगा। इसीलिए 17 जून को बी.एन सिंह प्रतिमा पर शाम 4 बजे एक आमसभा आयोजित किया गया है। आमसभा में 8 को भेजे गए ज्ञापन वित्त विभाग के 10-11 जून क़ी बैठक मे सरकार की मंशा पर विचार किया जायेगा।
