संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए 2027 में समाजवादी सरकार जरूरी : डॉ. मानसिंह यादव
इलाहाबाद। समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी द्वारा आयोजित पीडीए प्रशिक्षण शिविर इलाहाबाद में उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न हुआ। शिविर में सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों, संगठनात्मक मजबूती तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गहन मंथन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोगों ने भाग लिया !
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि पीडीए समाज की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक भागीदारी सुनिश्चित किए बिना लोकतंत्र मजबूत नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा दिए गए संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि समाजवादी आंदोलन केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, समता, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई है।

मिठाई लाल भारती ने कहा कि आज देश और प्रदेश में संविधान तथा सामाजिक न्याय की मूल भावना को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं। ऐसे समय में पीडीए समाज को संगठित कर लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समता, समान अवसर और बंधुत्व की भावना को मजबूत करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता सामाजिक बदलाव का वाहक बनकर कार्य करे।
विशिष्ट अतिथि एवं सदस्य विधान परिषद डॉ. मानसिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव प्रदेश के भविष्य को तय करने वाला चुनाव होगा। यदि सामाजिक न्याय, आरक्षण, संविधान और वंचित समाज के अधिकारों को सुरक्षित रखना है तो समाजवादी विचारधारा को और अधिक मजबूती प्रदान करनी होगी।
डॉ. मानसिंह यादव ने कहा कि पीडीए समाज की एकजुटता ही प्रदेश में सकारात्मक राजनीतिक परिवर्तन का आधार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव, बूथ-बूथ और घर-घर पहुंचकर समाजवादी पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और सामाजिक न्याय के संदेश को जनता तक पहुंचाएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष खिन्नी लाल पासी व संचालन समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजू पासी ने किया ! अपने संबोधन में राजू पासी ने कहा कि वर्ष 2027 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए संगठन अभी से पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है ! उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई दिशा दे सकता है !
प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सरोज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र बौद्ध , राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र यादव, राष्ट्रीय सचिव डॉ. उमेश चन्द्र यादव, प्रदेश सचिव शिव प्रसाद सरोज, प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम भास्कर, लाल चंद कुशवाहा, दीपमाला पटेल, अनुराधा अम्बेडकर, सत्येन्द्र बहादुर एवं पिंटू वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए !
शिविर में कार्यकर्ताओं को समाजवादी आंदोलन का इतिहास, संविधान के मूल सिद्धांत, सामाजिक न्याय की अवधारणा, संगठनात्मक कार्यशैली, जनसंपर्क अभियान और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर संगठन विस्तार के तहत कई नए कार्यकर्ताओं को विधानसभावार महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

कार्यक्रम में वरुण सोनकर, धर्मेन्द्र पासी, कंचन सरोज एडवोकेट, सूबेदार पासी, रतन पासी जिला पंचायत सदस्य,, समीर रावत जिला महासचिव,, अनिरुद्ध यादव, संजय पासी, निलेश कुमार, सतीश, नागेन्द्र, रामू पासी, राजकुमार भारती, रवि पाल, विनोद गौतम, उर्मिला यादव, मंजू सिंह यादव, गुड्डी यादव, रामू पासी, कुनाल आर्या, भारत पासी, समीर रावत, रवीन्द्र यादव, विनय यादव, मयंक यादव , सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा, पीडीए समाज के सम्मान एवं भागीदारी को सुनिश्चित करने तथा वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की मजबूत सरकार बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। “पीडीए का सम्मान, भागीदारी और सर्वांगीण विकास ही हमारा संकल्प है।”
