रिमोट सेंसिंग दिवस पर 80 मेधावी छात्रों को किया गया पुरस्कृत

लखनऊ। रिमोट सेन्सिंग एप्लीकेशन्स सेन्टर, उत्तर प्रदेश एवं इन्डियन सोसाइटी ऑफ रिमोट सेन्सिंग लखनऊ चैप्टर द्वारा भारतीय अंतरिक्ष के जनक प्रो. विक्रम सारा भाई के जन्म दिवस पर गुरुवार को रिमोट सेन्सिंग दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आरएसएसी के निदेशक रमेश चन्द्र ने “आंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में उद्यमिता और स्टार्टअप’ विषयक छात्रों द्वारा दिये गये भाषण की सराहना की।
उन्होने सोशल मीडिया के ज्ञान को अधूरा ज्ञान बताया। श्रम सही दिशा में करने पर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। डा. एएन सिंह, एके अग्रवाल अध्यक्ष सोसायटी आरएसएसी यूपी ने भी स्पेस टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी।
मुख्य अतिथि रमेश चन्द, डा. एएन सिंह, एके अग्रवाल एवं डा. एमएस यादव ने स्कूली छात्र छात्राओं के लिए आयोजित भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये। भाषण प्रतियोगिता एवं क्विज में 13 विद्यालयों के लगभग 80 छात्रा-छात्रओं ने प्रतिभाग किया।

भाषण प्रतियोगिता में पायनियर मान्टेसरी इण्टर कालेज, जानकीपुरम के छात्र सिद्धान्त पाण्डेय ने प्रथम पुरस्कार, लखनऊ पब्लिक कालेज, आरएलबी मेमोरियल सेकन्ड्री स्कूल विकास नगर की छात्रा इपशिता ने द्वितीय, एवं तृतीय पुरस्कार सेन्ट मैरी इण्टर कालेज की छात्रा अमृता, चतुर्थ पुरस्कार एमेटी इण्टर नेशनल स्कूल, वृन्दावन, लखनऊ की छात्रा दिव्यांशी ने प्राप्त किया।