युवाओं ने प्रदर्शन वाले पोस्टर फाड़े, मेलोडी टॉफी बांटी, नगीना सांसद चंद्रशेखर कर रहे लीड

लखनऊ।केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर लखनऊ के इको गार्डन में जश्न मनाया जा रहा है। यहां ये हजारों युवा प्रदर्शन करने के लिए नगीना सांसद चंद्रशेखर की अगुआई में इकट्ठा हुए थे। CJP की तरह धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
पोस्टरों में तरह-तरह की नारेबाजी लिखकर पहुंचे थे। जैसे ही शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर मिली, सब जश्न मनाने लगे। कई युवाओं ने इको गार्डन में मेलोडी टॉफी बांटी। प्रदर्शन में जो पोस्टर-बैनर शिक्षा मंत्री के खिलाफ लेकर पहुंचे थे, उन्हें फाड़ डाले। एक प्रदर्शनकारी युवती ने कहा- इतना होली-दिवाली पर खुश नहीं होती हूं, जितना आज इस इस्तीफे से हुई हूं। घर जाकर दावत होगी। इससे पहले ये लोग दोपहर 1 बजे से प्रदर्शन स्थल पर प्रदर्शन करने के लिए इकट्ठा होने लगे थे।
जौहर यूनिवर्सिटी से पहले बुलडोजर हमारे ऊपर से गुजरेगा : चंद्रशेखर
सांसद चंद्रशेखर ने कहा- अगर रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चला तो वह हमारे ऊपर से होकर गुजरेगा। मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी जहां 3000 बच्चे पढ़ते हैं उनके भविष्य को अंधकार में डाला जा रहा है। वहां बुलडोजर चलाने की तैयारी है।
शिक्षा के मंदिर पर बुलडोजर नहीं चलेगा। रामपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी जो कार्रवाई कर रही है, वह नियम के खिलाफ है। जब जौहर यूनिवर्सिटी का निर्माण हुआ तो वह इलाका अथॉरिटी के अंदर में नहीं आता था। बाद में परिसीमन करके उसे लिया गया तो अथॉरिटी कार्रवाई कैसे कर सकती है? जब हमारे हाथ में सत्ता आएगी तब दिखाना गुंडागर्दी करके। आज जो धरना प्रदर्शन करने से रोकते हैं, गुंडई करते हैं, इनका ऐसा इलाज होगा कि प्रदेश छोड़कर भाग जाएंगे। हमने एक लड़ाई जीत ली है।
