राम बहादुर के सपा में शामिल होने पर बोले अखिलेश यादव जिनके नाम में राम जुड़ा हो, उनके बन जाएंगे सब काम

Share

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा विभिन्न नेताओं की जॉइनिंग से पूरब-पश्चिम हिल गया

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान विभिन्न दलों से आए नेताओं का स्वागत किया।

पूर्व आईएएस राम बहादुर पासी, कुशाग्र शाक्य, विनोद शाक्य और बसपा से जुड़े राम बहादुर पाल समेत कई नेताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।

अखिलेश यादव ने कहा कि नई जॉइनिंग से पूरब से पश्चिम तक राजनीतिक हलचल हुई है। उन्होंने नए साथियों को पीडीए का पिलर बताते हुए कहा कि आने वाले समय में जीत बड़ी होने जा रही है।
दारा सिंह प्रजापति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “जिनके साथ दारा होंगे, अखाड़ा वही जीतेंगे।” उन्होंने राम नाम का जिक्र करते हुए कहा, “जिनके नाम में राम जुड़ा हो, उनके बन जाएंगे सब काम।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *