चिकित्सा बिलो को ऑनलाइन के नाम पर रोका जाना बुजुर्गाे के साथ अन्याय    

Share

चिकित्सा विभाग ने बिना सोंचे समझें 1अक्टूबर से ऑफलाइन दवा का बिल लेने से मना  कर दिया : बीएल कुशवाहा

लखनऊ। सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर नाथ यादव का कहना है अभी ऑनलाइन की पूरी तैयारी नहीं हुई है। पेंशनरो का म्भ्त्डै बवक नहीं बना है, चाहे भी तो बिल जमा नहीं कर सकते, सरकार बुजुर्गाे को इलाज की सुविधा से वंचित करना चाहती है, हमारी मांग है की जैसे विधान सभा के अध्यक्ष ने  विधायकों को ऑफलाइन बिल जमा करने का आदेश कर दिया वैसे पेंशनरो को अपना बिल ऑफलाइन जमा करने की सुविधा दी जाय।
संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएल कुशवाहा महामंत्री ओपी त्रिपाठी ने बताया की 28 सितम्बर को हुई पेंशनर सलाहकार समिति की बैठक मे अपर मुख्य सचिव वित्त के सामने ऑफलाइन ऑनलाइन का विकल्प देने की बात हुई थी। सहमत भी हुए और कहा की जरूरत पड़ने पर बैठक फिर बुलाएंगे। चिकित्सा विभाग ने अपनी मर्जी से बिना हम संगठनों की राय लिए अपने पर उतारू है, बुजुर्गाे की चिकित्सा बिलो को कालातीत कर रहा है।
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन ने सरकार से माँग की है ऑफलाइन भी बिलो को जमा करने की सुविधा प्रदान की जाय, बुजुर्गाे को दौड़ाया न जाय। यदि ऐसा नहीं होगा तो जल्दी सड़क पर उतरने का निर्णय लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *