नेताजी ने हमेशा वंचितों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ी : सलाहुद्दीन सिद्दीकी

Share

सपा जिला कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर  उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की  

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता एवं यूपी के पूर्व राज्य मंत्री सलाहुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि नेताजी ने हमेशा वंचित और उपेक्षित वर्ग को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ी। सिद्दीकी ने मुलायम सिंह यादव को पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर पार्टी सांसद आरके चौचारी के आलावा जिलाध्यक्ष, जगदीप यादव (राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी) व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *