भाजपा सरकार के कारण युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ और जंतर-मंतर पर तमाम संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया

नई दिल्ली। अखिल भारतीय दलित, ओबीसी एवं माइनारटीज परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. उदितराज ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा अन्ना हज़ारे को मुहरा बनाकर और अंदर से BJP व RSS से साठगांठ का नतीजा था कि बीजेपी सत्ता में आई।
भाजपा सरकार के कारण युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ और जंतर-मंतर पर तमाम संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया।
उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को संसद मार्च का आह्वान सभी ने मिलकर किया। हज़ारों युवा और छात्र स्वयं इसमें शामिल हुए, लेकिन CJP के नेता जे. पी. नड्डा से बात करने गए और चार घंटे तक इंतज़ार करते रहे। दूसरी तरफ़ सैकड़ों लोग घायल हुए। आश्चर्य है कि “कॉकरोच जनता पार्टी” के एक भी नेता को खरोंच तक नहीं आई।
दूसरी तरफ़ खड़गे जी, राहुल गांधी जी और प्रियंका जी के नेतृत्व में बेहद साहसिक कार्य किया गया। प्रधानमंत्री आवास के गेट पर सांसदों और नेताओं के साथ धरना दिया गया। पहली बार प्रधानमंत्री हिल गए और तुरंत उनके मंत्री श्री जितेंद्र सिंह राहुल गांधी जी से मिलने पहुँचे।
उदितराज ने कहा कि अब केजरीवाल और उनके अन्य सहयोगियों को दर्द हो गया कि कहीं संसद में पेपर लीक पर सरकार चर्चा के लिए तैयार न हो जाए और आगे चलकर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा न हो जाए। इसका राजनीतिक लाभ कांग्रेस को मिले और बीजेपी तथा आम आदमी पार्टी दोनों को नुकसान हो जाए।
डोमा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल की छवि पहले से ही ख़राब है, इसलिए वे परोक्ष रूप से नौटंकी कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी नहीं चाहती कि पेपर लीक की समस्या का समाधान हो। अगर ऐसा न होता, तो जिस तरह कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास पर विरोध प्रदर्शन किया, उसका समर्थन इन्हें करना चाहिए था। उल्टा, परोक्ष रूप से बीजेपी को बचाने वाले बयान इनके नेताओं की ओर से आने लगे। आप बीजेपी की ‘बी टीम’ थी और है।