कानपुर पुलिस ने सपा नेता मोहम्मद वसीक को घर में किया नजरबन्द

Share

दिल्ली में पीएम आवास पर सपा-कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद संभावित आन्दोलन को ध्यान में रखकर प्रशसन ने उठाया कदम

लखनऊ। नीट पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में जंतर-मंतर पर काकरोच जनता पार्टी के अनशन और संसद मार्च की आंच यूपी में भी पड़ती दिखाई दे रही है।

सरकार विरोधी ये आन्दोलन यूपी में भी मुखर ना हो, इसके लिए सरकार ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। राज्य की योगी सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस और सपा के नेताओं को बुधवार को घर से बाहर नहीं निकलने दिया और उन्हें पुलिस भेजकर उनके घर में ही नजरबन्द कर दिया।

कानपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद वसीक को सुबह तडके ही उनके तलाकमहल स्थित आवास पर नजरबन्द कर दिया। पुलिस अधिकारीयों ने उन्हें किसी से मिलने की अनुमति नहीं दी और देर शाम तक ना ही उन्हें घर से बाहर जाने दिया।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के नेतृत्व में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन किया था, जिसमें पुलिस ने राहुल समेत अखिलेश यादव व अन्य सभी नेताओं को हिरासत में ले लिया था।

सपा प्रमुख की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था, इसी बात को ध्यान में रखकर बुधवार को पुलिस ने सपा व कांग्रेस के नेताओं को राज्य के किसी भी जिले में उन्हें दिनभर घर से बाहर नहीं निकलने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *