कांग्रेस नेता ने नवम्बर माह के पहले हफ्ते की किसी भी तिथि में आने पर दी है अपनी सहमति

लखनऊ। डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच अपने संगठन का राष्ट्रीय सम्मलेन लखनऊ के प्रेरणा स्थल मैदान में करने की तैयारी कर रहा है। पिछले हफ्ते लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी रायबरेली आये थे, इस दौरान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवननाथ पासवान ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ राहुल गाँधी से मुलाकात की और उन्हें संगठन द्वारा राष्ट्रीय सम्मलेन करने और उसमें उन्हें मुख्य अतिथि बनाने की बात कही।
भवननाथ पासवान ने बताया कि राहुल गाँधी ने कार्यक्रम में आने की सहमति जताते हुए कहा कि आपका संगठन भी संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। हम दोनों का मकसद एक है इसलिए हम दोनों को मिलकर काम करना चाहिए।
राहुल गाँधी ने सम्मलेन में आने पर सहमति देते हुए कहा कि नवम्बर माह में कोई भी तारीख तय कर लीजिये और उससे हमें अवगत कर दीजियेगा। हम आपके सम्मलेन में जरूर आयेंगे। भवननाथ पासवान ने बताया कि राहुल जी की सहमति के बाद हमारा संगठन सम्मलेन की तैयारी में जुट गया है।