डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच की आजमगढ़ इकाई की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले में डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक कुंवर सिंह उद्यान की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में मुख्य रूप से समाज में हो रहे अत्याचार, आरक्षण के मुद्दे, युवाओं को नौकरी एवं रोजगार न मिलने, बढ़ती बेरोजगारी तथा सरकारी विद्यालयों को बंद किए जाने जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में इन मुद्दों पर आन्दोलन चलाने का निर्णय लिया गया।
साथ ही समाज को एकजुट कर एक मजबूत दिशा और मजबूत संगठन के साथ आगे बढ़ाने तथा सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार और अधिकारों के लिए जागरूकता बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्वांचल अध्यक्ष बुझारत सरोज, मंडल अध्यक्ष सरवन सरोज, जिला अध्यक्ष बालकिशुन सरोज, संगठन मंत्री हीरालाल सरोज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनाथ चाचा, हरिकेश मास्टर, सूर्यकेश, दुर्गेश, नंदाव के प्रधान दिनेश सरोज ने अपने विचार रखे।