SPECIAL COMPONENT PLAN (SCP) बचाओ अभियान ना यह दया है, ना उपकार – यह हमारा अधिकार
लखनऊ। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश प्रवक्ता देव प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ईको गार्डन पर स्पेशल कॉम्पोनेन्ट प्लान बचाने की लड़ाई लड़ रहे छात्रों की आवाज को बुलंद किया।
पार्टी के प्रांतीय प्रवक्ता ने कहा कि आजाद समाज पार्टी इन छात्रों की लड़ाई में उनका पूरा साथ देगी, जरूरत पड़ने पर पार्टी की छात्र इकाई भी उनके इस आन्दोलन को आगे ले जाएगी।

आसपा के प्रदेश प्रवक्ता देव प्रताप सिंह ने कहा कि SCP बचाओ अभियान का मकसद समान अवसर – समान अधिकार प्राप्त करना है ।
उन्होंने कहा कि स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत दलित बस्तियों व दलितों के विकास की योजनायें बनाकर उनकी बस्तियों के विकास में इस मद का पैसा लगाया जाता है, इसी तरह दलित वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा, तकनीकी और मेडिकल शिक्षा की शिक्षा में योगदान देने के लिए इस योजना को लागू किया जाता है।
राज्य के सहारनपुर, जालौन, कन्नौज, आंबेडकर नगर मेडिकल कालेजों का निर्माण एससीपी योजना के तहत किया गया और इन कालेजों में 70 फ़ीसदी आरक्षण दलित व पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए लागू किया गया।
उन्होंने कहा कि इसी तरह की नीति को स्थायी रूप से लागू किया जाए। सरकार इस मामले को विधायी संरक्षण दे।
इस नीति को GOVERNMENT ACT बनाया जाए। समाज कल्याण विभाग इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय में हस्तक्षेप करे।
उन्होंने कहा कि हमारा संदेश शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो और सभी का मिलकर एक ही नारा SCP बचाओ, भविष्य बचाओ। देव प्रताप ने कहा कि लगभग 300 MBBS छात्र चारों मेडिकल कॉलेजों से एकत्र होकर ईको गार्डन लखनऊ में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।
