साम्प्रदायिकता के खिलाफ मजबूती से डटे रहे नेता जी : कुंवर फ़तेह बहादुर

Share

बहुजन भारत के अध्यक्ष ने मुलायम सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये  

लखनऊ। सामाजिक संस्था बहुजन भारत के अध्यक्ष कुंवर फ़तेह बहादुर ने सामाजिक न्याय के पुरोधा व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि मुलायम सिंह जी ने हमेशा गरीबों को उनका अधिकार दिलाने के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ी।

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह जी जमीन से जुड़े नेता थे, उन्होंने हमेशा सर्वहारा समाज के अधिकारों की बात की और धर्मनिरपेक्ष ताकतों के साथ मिलकर  साम्प्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

कुंवर फ़तेह बहादुर ने कहा कि गरीबों के उत्थान में मुलायम सिंह जी के योगदान को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने यूपी में मुख्यमंत्री रहते कई जन कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की, इन योजनाओं का फायदा आज भी गरीब वर्ग को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *