शांता बेन सोलंकी बनीं मिशन सुरक्षा परिषद महिला प्रकोष्ठ  की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष   

Share

शान्ता बेन को महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर संगठन के पदाधिकारियों ने दी बधाई

लखनऊ। महाराष्ट्र राज्य की युवा समाजसेविका एवं मिशन सुरक्षा परिषद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ महाराष्ट्र की काफी लम्बे समय से जिम्मेदारी निभा रही शांता बेन सोलंकी को महिला प्रकोष्ठ  का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

मुख्य प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र राज्य डा.सुभाष चन्द्र कोरी के अनुमोदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाराम अम्बेडकर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ साक्षी विद्यार्थी एडवोकेट द्वारा मिशन सुरक्षा परिषद महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

शान्ता बेन सोलंकी को मिशन सुरक्षा परिषद महिला प्रकोष्ठ  की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *