डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के पदाधिकारियों ने एसडीएम लालगंज का किया स्वागत

Share

संगठन के पदाधिकारियों ने मजिस्ट्रेट द्वितीय न्यायिक, आजमगढ़ से की शिष्टाचार भेंट

आजमगढ़। एसडीएम, तहसील लालगंज एवं आजमगढ़ के मजिस्ट्रेट द्वितीय न्यायिक से डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच  आजमगढ़ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

संगठन के जिला अध्यक्ष बालकिशुन सरोज, मंडल प्रभारी रामनाथ सरोज, जिला सचिव संजय सरोज, सुशील सरोज, एडवोकेट राम नवल सरोज, रमेश कुमार यादव (आचार्य), मनोज सरोज, पूर्वांचल मीडिया प्रभारी, डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच राजन पासी ने अधिकारियों से मुलाकात करके उन्हें शुबकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संगठन की सामाजिक गतिविधियों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। साथ ही समाज में शिक्षा, समरसता, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के संकल्प को दोहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *