पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो : कुण्डे

Share

यूपी एससी/एसटी आयोग के सदस्य ने कानपुर में की जनसुनवाई

कानपुर। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुण्डे ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार कानपुर नगर में अयोध्या आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक व जनसुनवाई की अध्यक्षता की।

बैठक में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदाय से संबंधित मामलों को विशेष रूप से देखा गया। साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को जनसुनवाई में आए हुए लोगों के समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।

बैठक में प्रशासन की ओर से पुलिस उपायुक्त क्राइम, एडीएम न्यायिक, एसपी सिटी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सभी नगर पंचायत और नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी, पंचायती राज अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक अधिकारी, उपायुक्त लघु एवं सूक्ष्म उद्योग, अधिशासी अभियंता नगर निगम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, तहसीलदार सदर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *