यूजीसी कानून का सबसे पहले मायावती ने किया था विरोध
लखनऊ। दलित, ओबीसी, माइनारिटीज, आदिवासी परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. उदितराज ने कहा कि मायावती जी, मैं बड़ी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि ब्राह्मण समाज इतना कमजोर नहीं है कि उनके लिए आपको बोलने की जरूरत पड़ जाए।
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि इस्लाम नहीं, बल्कि अंबेडकरवादी हिंदू धर्म के लिए खतरा
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता, राज कुमार भाटी ने अपने वक्तव्य पर माफी भी मांग ली है फिर भी आप उनके खिलाफ बोलीं ।
उदितराज ने कहा कि जब यूजीसी कानून जारी हुआ था तब सबसे पहले आपने उसका विरोध किया था और जब सुप्रीम कोर्ट ने उस पर रोक लगाई, तो आपने उसका स्वागत किया। ब्राह्मण समाज एकजुट होकर दबाव बना सका और यूजीसी कानून पर रोक लगी।
उन्होंने कहा कि मायावती को वोट, समर्थन और राजनीतिक ताकत मूल रूप से दलितों से मिलती है, इसलिए आप उनके लिए भी बोलिए और संघर्ष कीजिए। संविधान और आरक्षण खतरे में हैं। नौकरी और शिक्षा में भागीदारी तेजी से घटी है।
उत्पीडऩ भी बढ़ा है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि इस्लाम नहीं, बल्कि अंबेडकरवादी हिंदू धर्म के लिए खतरा हैं। वहीं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हिंदू राष्ट्र बनाने का अभियान चला रहे हैं। इनके खिला$फ आप क्यों नहीं बोलतीं?