डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसो. का ऐतिहासिक निर्विरोध निर्वाचन
सीतापुर। सीतापुर की सीएससी महमूदाबाद में ‘डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन’ (DPRA) का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव अत्यंत गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। यह समस्त निर्वाचन प्रक्रिया आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष जे.के. सचान साहब की अध्यक्षता में एवं राजीव कुमार कनौजिया (प्रांतीय प्रवक्ता, उत्तर प्रदेश एवं जिला अध्यक्ष डीपीआर लखनऊ) तथा अजय कश्यप (जिला मंत्री डीपीआर लखनऊ) की विशिष्ट देखरेख में अत्यंत कुशलतापूर्वक एवं पूर्णतः निर्विरोध संपन्न करायी गई। प्रांतीय नेतृत्व की सक्रिय भागीदारी ने संगठन की एकजुटता को एक नई ऊंचाई प्रदान की। इस मौके पर कनौजिया ने एक शेर भी पेश किया।
”वो पथ क्या, पथिक कुशलता क्या, जिस पथ पर बिखरे शूल न हों, नाविक की धैर्य परीक्षा क्या, जब धाराएँ प्रतिकूल न हों
”वो पथ क्या, पथिक कुशलता क्या, जिस पथ पर बिखरे शूल न हों,
नाविक की धैर्य परीक्षा क्या, जब धाराएँ प्रतिकूल न हों।”
”मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है,
पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।”
निर्वाचन के दौरान प्रशासनिक पर्यवेक्षक डॉ. विवेक कनौजिया (डिप्टी सीएमओ, सीतापुर), मुख्य चुनाव अधिकारी आर.एस. कनौजिया (चीफ फार्मासिस्ट) एवं डॉ. अभिषेक वर्मा (अधीक्षक, महमूदाबाद) ने अपनी पारदर्शी भूमिका का निर्वहन किया। कार्यक्रम का संचालन अजय प्रकाश द्वारा किया गया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के लिए (निर्विरोध) चुने गए पदाधिकारियों में सीतापुर जनपद अध्यक्ष पद पर विपिन कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशोक सोलंकी, उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार, जनपद मंत्री पद पर शशिकांत, संयुक्त मंत्री पद पर रामकृष्ण भट्ट, संगठन मंत्री पद पर तिलक राम, कोषाध्यक्ष पद पर राम हरख और संप्रेक्षक पद पर विजय कुमार गौड़ को चुना गया।
प्रांतीय प्रवक्ता राजीव कुमार कनौजिया ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास जताया कि यह नई टीम प्रदेश अध्यक्ष के आशीर्वाद से फार्मासिस्टों के गौरव और हितों की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।
”हाथों में हाथ हो और संगठन का साथ हो,
तो हर फार्मासिस्ट की किस्मत बदलनी चाहिए।”