डॉ. हिमांशु प्रताप सिंह को यूपी पीएमएस एसोसिएशन चुनाव (2026-27) में केंद्रीय कार्यकारिणी के ‘वित्त सचिव’ पद पर प्रत्याशी बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं

”सच्ची है नीयत जिसकी और हौसलों में उड़ान होती है,
कर्मठता और सेवा भाव ही तो सच्चे नेतृत्व की पहचान होती है।”
लखनऊ । डीपीआरए के प्रदेश प्रवक्ता राजीव कनौजिया ने कहा कि ”संगठन की शक्ति ही विकास का आधार है, और साझा नेतृत्व ही सफलता का मार्ग है।
राजीव कनौजिया ने बलरामपुर चिकित्सालय, लखनऊ के अत्यंत लोकप्रिय, प्रख्यात ईएनटी सर्जन डॉ. हिमांशु प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश पी.एम.एस. एसोसिएशन चुनाव (2026-27) में केंद्रीय कार्यकारिणी के ‘वित्त सचिव’ पद पर प्रत्याशी बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं देने के साथ ही उनकी शानदार विजय की भी कामना की है।
उन्होंने कहा कि डॉ. हिमांशु प्रताप सिंह न केवल चिकित्सा क्षेत्र के एक उत्कृष्ट विशेषज्ञ हैं, बल्कि उनका सहज, सरल और सहृदय व्यवहार हर किसी का दिल जीत लेता है।

राजीव कनौजिया ने कहा कि चिकित्सालय में मरीजों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सहकर्मियों के साथ उनका आत्मीय समन्वय हमेशा से अनुकरणीय रहा है। ‘उन्होंने कहा कि ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण’ के जिन मूल्यों को लेकर वे इस चुनाव में आगे बढ़े हैं, वे संगठन को एक नई, पारदर्शी और मजबूत दिशा देंगे।
राजीव कनौजिया ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के हमारे सभी साथी डॉ. साहब की कार्यकुशलता और उनकी योग्य लीडरशिप पर अपना अटूट विश्वास जताते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएंगे।
आपका नेतृत्व एसोसिएशन के हर सदस्य के हितों की रक्षा और प्रगति के लिए मील का पत्थर साबित होगा। ईश्वर से आपके उज्जवल भविष्य और इस चुनाव में ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत की कामना करते हैं।