कौशाम्बी में हुई पूर्व प्रधान की हत्या का एससी/एसटी आयोग ने लिए संज्ञान

Share

आयोग के सदस्य कुंडे ने मौके पर जाकर मृतक के परिजनों से की मुलाकात

कौशाम्बी। कौशाम्बी जिले के ग्राम वा पोस्ट आलम चंद्र में पूर्व प्रधान मनोज हेला की हत्या के मामले को यूपी अनुसूचित जाति/ जनजाति आयोग ने काफी गंभीरता से लिया है। आयोग के सदस्य रमेश चन्द कुंडे मामले की जानकारी लगते ही कौशाम्बी पहुंचे और वहां मृतक के परिजनों से उनके आवास पर मुलाकात की और हत्या के कारणों की जानकारी हासिल की।

आयोग के सदस्य कुंडे ने हेला के आवास पर ही पुलिस अधिकारियों को तलब किया और उन्हें सख्त निर्देश दिये कि एक हफ्ते के भीतर हत्यारों की गिरफ्तारी करके उन्हें अवगत कराया जाए। कुंडे ने बताया कि आयोग के संज्ञान में इस तरह के दलित उत्पीडऩ की घटनाएं आती रहती हैं।

उन्होंने वहां उपस्थित क्षेत्राधिकारी पुलिस को निर्देश दिये कि यह सही है कि यदि पुलिस कोई घटना नहीं रोक सकती है तो कम से कम घटना के लिए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके अपराधियों को जेल भेजे।

पूर्व प्रधान के परिजनों ने कुंडे को बताया कि हेला की हत्या उनके निवास के समीप,अज्ञात लोगों द्वारा कर दी गई। घटना की जानकारी देने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है और हत्यारों का पता नहीं लगा रही है। इस पर उन्होंने मौके पर मौजूद सीओ व थाना प्रभारी को इस घटना में संलिप्त सारे अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *