संविधान व लोकतंत्र विरोधी है देश और प्रदेश की भाजपा सरकार : मिठाई लाल भारती

Share

देश के सभी सरकारी संस्थाओं- चुनाव आयोग,  कार्यपालिका,  न्यायपालिका का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है भाजपा

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले में समाजवादी पार्टी के बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी का संविधान व आरक्षण बचाओ विशाल पी.डी.ए. जन पंचायत कार्यक्रम-श्याम मैरेज हॉल सुखदेव पहलवान तिराहा हरबंशपुर जनपद-आजमगढ़ पर आयोजित किया गया।

काफी बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग गाड़ियों से आकर बाबा साहब अमर रहें का नारा लगाते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं ! दलित समाज के लोगों ने अखिलेश यादव जिंदाबाद का नारा लगाया !

कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती का माला पहनाकर और अशोक स्तंभ व बाबा साहब की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया !

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए मिठाई लाल भारती ने भाजपा की सरकार को संविधान व लोकतंत्र विरोधी बताया ! देश के सभी सरकारी संस्थाओं- चुनाव आयोग, कार्यपालिका, न्यायपालिका का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। बाबा साहब के द्वारा दिए गए संविधान में प्राविधानों को धत्ता बताकर जनता के अधिकारों को खत्म कर रही है।

बाबा साहब ने कुर्बानियां देकर इस देश के लिए संविधान बनाया जिसमें करोड़ों लोगों को जीने का अधिकार मिला, उनको नौकरी व आरक्षण के माध्यम से सत्ता में भागीदारी और नौकरियां मिली, लेकिन आज भाजपा की सरकार में पिछड़ों, दलितों के आरक्षण की लूट हो रही है पी.डी.ए. के लोगों पर दमन, अत्याचार, बढ़ रहा है, महिलाओं के साथ उत्पीड़न व बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं।

भा.ज.पा .की सरकार में सवर्ण वर्ग को विशेष सुविधा दी जा रही है उनके समाज के अपराधी बेखौफ होकर हत्याएं कर रहे हैं। पिछड़े, दलित, मुसलमानों की हत्याएं कर रहे हैं। भ्रष्टाचार, महंगाई,बेरोजगारी चरम सीमा पर है !

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक, एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली, विधायक डॉ संग्राम यादव,  नफीस अहमद विधायक, विधायक अखिलेश यादव, विधायक बेचई सरोज, विधायक पूजा सरोज,  विधायक डॉ. एचएन सिंह पटेल,  जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव,  पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली रागिनी सिंह आदि लोग उपस्थित रहे !

अंत में समाजवादी पार्टी आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव व अम्बेडकर वाहिनी के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार गौतम ने कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *