धनराज नथवानी के आने से सपा को मजबूती मिलेगी और यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी और सरकार बनाएगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं यूपी के पूर्व राज्य मंत्री सलाहुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि राजनीति में समय, धन और दिमाग तीनों चीज की जरूरत होती है, यदि इनमें से कोई एक भी चीज काम है तो कोई भी सियासी दल राजनीति में सफल नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि इन तीं चीजों की जरूरत तब भी थी जब राजनीति में आज की अपेक्षाकृत लोग ईमानदार होते थे और काम पैसे में चुनाव लड़ना संभव था, लेकिन आज के दौर में जब भाजपा जैसे दल चुनाव जीतने के लिए पैसा पानी की तरह बहाते हैं तो इस दौर में यह संभव नहीं है।
सलाहउद्दीन ने कहा कि बहुजन नायक कांशीराम जी ने जब बहुजन समाज पार्टी का गठन किया तो सबसे पहले यही कहा कि मनी, माइन्ड और टाइम अगर तीनों चीज आपके पास है तभी आप राजनीति में सफल हो सकते हैं और उन्होंने इन तीनों चीजों का समायोजन करके देश के सबसे बड़े राज्य में एक बार नहीं चार बार सरकार बनाई और एक बार सरकार में बराबर के भागीदार रहे।
सिद्दीकी ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव जी ने भी इन तीनों चीजों के समन्वय को मजबूत करने की दिशा में ही पार्टी से राज्यसभा के लिए रिलायंस ग्रुप के धनराज नथवानी को उमीदवार बनाया है। इनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी और सरकार बनाएगी।