पाल अधिवक्ताओं का संगठन गठित करके लोक माता देवी अहिल्याबाई की धरोहर को खुर्द-बुर्द कर रहे तत्वों के खिलाफ कानूनी उपचार कराएँ
लखनऊ । अखिल विश्व पाल क्षत्रिय महासभा ने इलाहबाद हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण कन्हैया पाल को अपनी महासभा का मुख्य राष्ट्रीय विधि सलाहकार मनोनीत किया है।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह पाल ने बताया कि कृष्ण कन्हैया पाल के संगठन से जुड़ने से महासभा मजबूत होगी और पाल समाज की समस्याओं के निस्तारण में संगठन को मदद मिलेगी।
उन्होंने पाल से अनुरोध किया कि वे अधिवक्ताओं का संगठन गठित करके लोक माता देवी अहिल्याबाई की धरोहर को खुर्द-बुर्द कर रहे तत्वों के खिलाफ कानूनी उपचार कराएँ।
