रविदास जयंती के मौके पर योगी जी ने भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर रखा : डॉ. निर्मल
लखनऊ । उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद,,डॉ लालजी प्रसाद निर्मल ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर रखे जाने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनायें दीं। डॉ. निर्मल ने कहा कि दलितों के वोट की खातिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पीडीए समाज की बात कर रहे हैं और ये वाही अखिलेश हैं जिन्होंने सत्ता में रहते हुए दलित समाज के संत रविदास जी के नाम से बने जिले का नाम भदोही कर दिया था। अखिलेश यादव का दलित विरोध किसी से छिपा नहीं है।

डॉ. निर्मल ने कहा कि सपा प्रमुख ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडर, छत्रपति शाहू जी महाराज के नाम से बने जिले, विश्वविद्यालयों का नाम बदल दिया, ज्जब्की योगी जी अम्बेडकर जी का यूपी में चार सौ करोड़ के बजट से भव्य स्मारक बनवा रहे हैं ।
उन्होंने यह भी कहा कि धर्म और जाति से हटकर हमेशा मानव कल्याण की बात करने वाले इन महापुरुषों का सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हमेशा अपमान किया है। वैसे तो अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी का इतिहास रहा है कि इन लोगों ने हमेशा समतामूलक समाज स्थापित करने वाले महापुरुषों को अपमानित करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा है।
डॉ. निर्मल ने कहा कि अखिलेश ने तो अपने शासनकाल में इन महापुरुषों का इतिहास मिटाने की कोशिश की और भगवान बुद्ध की मां के नाम से बनाया गया जिला महामाया नगर के साथ पंचशील नगर जिले का नाम बदल दिया। महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम से बने जिले का नाम भी बदल दिया। अखिलेश यादव संविधान की रक्षा की बात करते हैं और खुद को डॉ. अंबेडकर के समकक्ष खड़ा करके बाबा साहब और उनके मानने वाले करोड़ों अनुयायियों का अपमान करने से परहेज नहीं करते। दलित और पिछड़ा समाज सपा प्रमुख के इस छद्म प्रेम को समझ चुका है अब वह उनके बहकावे में कभी नहीं आएगा।