युवाओं को बेरोजगार किसने बनाया, क्या सीजेआई सरकार से यह सवाल पूछेंगे

लखनऊ। दलित, ओबीसी, माइनारिटीज, आदिवासी परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. उदितराज ने कहा कि चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान देश के बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच कहा।
देश के मुख्य न्यायाधीश ने कहा, ‘कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच जैसे होते हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या आरटीआई एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करने लगते हैं। ‘
उदितराज ने कहा कि सीजेआई के बयान से जो सवाल पैदा होते हैं, उसके मुताबिक देश में कितने ऐसे बेरोजगार युवा हैं, जो कॉकरोच जैसे हैं? फिर इनकी गिनती होनी चाहिए। ऐसे तो करोड़ों निकलेंगे।
इन्हें बेरोजगार बनाया किसने? क्या सीजेआई सरकार से यह सवाल पूछेंगे? क्या सोशल मीडिया पर सक्रिय होने की वजह से कोई कॉकरोच हो जाता है?
उन्होंने सीजेआई से यह भी पूछा कि क्या आरटीआई एक्टिविस्ट होना कोई गुनाह है? क्या सीजेआई को ऐसा सोचना चाहिए जिनकी जिम्मेदारी सबको न्याय देना है?