उदितराज ने हिंदू नववर्ष की सभी को दीं हार्दिक शुभकामनाएं
लखनऊ। दलित, ओबीसी, माइनारिटीज, आदिवासी परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. उदितराज ने कहा किआप सभी को हिंदू नववर्ष 2083 (विक्रम संवत 2083) की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। उन्होंने कहा कि जब सभी हिंदू हैं, तो यह व्यवहार में भी दिखना चाहिए। यदि सभी एससी, एसटी और ओबीसी हिंदू हैं, तो उनके साथ भी वैसा ही व्यवहार होना चाहिए। जो बीत गया, सो बीत गया -आज से आपस में रोटी-बेटी के संबंधों की शुरुआत हो और जात-पात समाप्त हो। आरएसएस के प्रमुख और प्रांत प्रचारक आदि पदों पर भी आबादी के अनुपात के अनुसार समायोजन किया जाए।

जब सभी एससी, एसटी और ओबीसी हिंदू उनके साथ भेदभाव क्यों
उदितराज ने कहा कि यहां पत्थर और पहाड़ की पूजा की जाती है। राष्ट्रीय गान के समय खड़े न होने पर बवाल हो जाता है, लेकिन छुआछूत सामान्य बात समझी जाती है। धरती, नदी और परंपरा की पूजा की बात से नेताओं के भाषण शुरू होते हैं। क्या दुनिया में इतना भेदभाव वाला समाज कहीं और होगा? हर गांव, गली, संस्थान और सार्वजनिक स्थल पर कुछ हो या न हो, जातीय नफरत अवश्य मिल जाती है। अब तो मुसलमानों और ईसाइयों के प्रति भी वैसा ही व्यवहार शुरू हो गया है।