35 करोड़ पाटीदार-कुर्मी समाज को एकजुट करने का शंखनाद

Share

रोटी-बेटी के सम्बन्ध पर अंतर्राष्ट्रीय कुर्मी सेना का जोर

अंतर्राष्ट्रीय कुर्मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेशभाई कालावडिया अपने उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ वर्तमान में उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण प्रवास पर हैं। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस मे जिग्नेश कालावाडिया ने समाज के उत्थान और देशव्यापी एकता के लिए आगामी रणनीतियों की घोषणा की।कालावडिया ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में अलग-अलग उपनामों (जैसे कुर्मी, पाटीदार, कुनबी, मराठा, कम्मा, रेड्डी आदि) से पहचाने जाने वाले लगभग 35 करोड़ से अधिक समाज बंधुओं को एक वैचारिक मंच पर लाना और उनकी सामूहिक शक्ति को राष्ट्र निर्माण में जोड़ना ही उनका मकसद है।

अंतर्राष्ट्रीय कुर्मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेशभाई कालावडिया, उत्तर प्रदेश दौरे पर

कलवाडिया ने रोटी -बेटी के संबंध पर जोर दिया। कहा कि सभी राज्यों मे कुर्मी लड़के और लड़कियों के परस्पर वैवाहिक सम्बन्ध को प्रोत्साहन देकर सामाजिक सुद्रढीकरण किया जायेगा. इसके माध्यम से अंतर-राज्यीय संबंधों को मजबूत करना और सामाजिक दूरियां मिटेगी। उन्होंने आर्थिक सशक्तिकरण और सहकार बढ़ाने को कहा. समाज के विभिन्न परिवारों के बीच व्यापारिक और आर्थिक आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया जायेगा.एक-दूसरे के सहयोग से व्यापारिक नेटवर्क बनाएंगे ताकि समाज का हर व्यक्ति आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और मजबूत बन सके। कालावडिया ने अन्य राज्यों से पढ़ने के लिए आने वाले समाज के मेधावी छात्रों के लिए छात्रावास (Hostel) और मार्गदर्शन केंद्रों की स्थापना का भी उदेश्य बताया। प्रदेश प्रभारी रामचन्द्र पटेल ने कहा कि समाज में व्याप्त दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त कर और सामूहिक विवाह व सादगीपूर्ण आयोजनों को प्राथमिकता दी जायेगी साथ ही चूंकि कुर्मी समाज कृषि से जुड़ा है, इसलिए विभिन्न राज्यों के किसानों को आधुनिक तकनीक और मार्केटिंग के लिए एक साझा मंच प्रदान किया जायेगा।

प्रेस-कांफ्रेस को सम्बोधित करते हुये जिग्नेशभाई कालावडिया ने कहा कि “हमारा लक्ष्य केवल समाज को इकट्ठा करना नहीं, बल्कि एक ऐसा मजबूत परिवार बनाना है जहाँ कश्मीर से कन्याकुमारी तक का हर पाटीदार-कुर्मी एक दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बने। उत्तर प्रदेश की यह धरती हमारे लिए ऊर्जा का केंद्र है।”प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंतर्राष्ट्रीय कुर्मी सेना के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *