पर्यावरण को सुद्रढ़ करने के लिए वे टू सक्सेस फाउंडेशन ने चलायी मुहिम
लखनऊ। सामाजिक संस्था वे टू सक्सेस फाउंडेशन ने बसंत कुंज कालोनी में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक शरद श्रीवास्तव ने पूरे क्षेत्र में वृक्षारोपण कराया।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अंजनी श्रीवास्तव, पश्चिम विधानसभा मंडल अध्यक्ष विमल चौधरी और मोहम्मद शफीक सलमानी सह सोशल मीडिया प्रभारी अवध अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
