पीडीए समाज के छात्रों को निशुल्क कानूनी मदद देगी सपा अधिवक्ता सभा : कृष्ण कन्हैया पाल

Share

डॉ. अम्बेडकर विश्वविद्यालय में अपने अधिकारों की बात करने वाले दलित और पिछड़ा वर्ग के छात्रों को झूठे मुकदमों में फंसा रहा है विवि प्रशासन

लखनऊ। महान समाज सुधारक, सामाजिक न्याय के अग्रदूत श्री पेरियार ईवी रामास्वामी नायकर जी के जयंती के अवसर पर, लखनऊ स्थित, बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में, एक संगोष्ठी का आयोजन विश्वविद्यालय के शोध छात्रों के द्वारा किया गया।  उनके आमंत्रण पर, हम समाजवादी अधिवक्ता सभा के पदाधिकारी वहां पहुंचे और, बहुत ही चौकाने वाली बातें सुनने को मिली।

सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल (एडवोकेट) ने बताया कि कैसे bbau में, अनुसूचित जाति के छात्रों के साथ, discrimination किया जा रहा है और विरोध करने पर दलित और पिछड़ा वर्ग के छात्रों को  आपराधिक मुक़दमे में फंसाया जा रहा है।

पाल ने कहा कि  हम समाजवादी अधिवक्ता, इस अन्याय के विरुद्ध, कानूनी लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध हैं और किसी भी न्यायालय तक हम लोग निःशुल्क कानूनी लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के नाम से  बने इस विश्वविद्यालय में पीडीए समाज के छात्रों का उत्पीडन हो रहा है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *