परिसीमन के नाम पर सत्ता का खेल खेल रही भाजपा : सुनील सिंह

Share

परिसीमन जैसे संवेदनशील मुद्दे पर मनमाना फैसला देश के संघीय ढांचे और राज्यों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ होगा

लखनऊ।  लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह ने भाजपा सरकार के परिसीमन को लेकर कहा कि भाजपा लोकतंत्र की सीमाएं नहीं, अपनी सत्ता की सीमाएं बढ़ाने की तैयारी कर रही है। परिसीमन जैसे संवेदनशील मुद्दे पर मनमाना फैसला देश के संघीय ढांचे और राज्यों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ होगा।

जिन राज्यों ने परिवार नियोजन और जनसंख्या नियंत्रण में देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई, उन्हें परिसीमन के नाम पर राजनीतिक सजा नहीं दी जा सकती। भाजपा को यह समझ लेना चाहिए कि देश की जनता अब सत्ता के लिए बनाए गए राजनीतिक समीकरणों को स्वीकार नहीं करेगी।

सुनील सिंह ने कहा कि परिसीमन पर फैसला सभी राजनीतिक दलों, राज्यों और समाज के सभी वर्गों से व्यापक चर्चा के बाद होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा अगर परिसीमन को अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने का हथियार समझ रही है, तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल होगी। लोकतंत्र जनता से चलता है, भाजपा की मनमर्जी से नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *