बसंतकुंज कालोनी में लगा बिजली विभाग का कैम्प

Share

सामाजिक संस्था वे टू सक्सेस फाउंडेशन ने कालोनी में चलवाया सफाई अभियान

लखनऊ। सामाजिक संस्था वे टू सक्सेस फाउंडेशन ने दुबग्गा स्थित बसंत कुंज कालोनी में बिजली के मीटर लगवाने के लिए एक कैम्प लगवाया।

संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मो. शफीक सलमानी ने बताया कि अकबर नगर से निर्वासित होकर बसंत कुंज कालोनी में बसे लोगों के घरों में बिजली के मीटर नहीं लगे हैं।

मो. शफीक सलमानी ने बताया कि गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे क्षेत्रीय निवासियों के पास मीटर लगवाने के लिए एकमुश्त धन भी नहीं है।

शफीक सलमानी ने बताया कि स्थानीय लोगों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से बात करके बसंतकुंज कालोनी में एक कैम्प का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की समस्याएँ सुनीं और उनके उसके निराकरण का भरोसा दिया।

शफीक ने बताया कि वे टू सक्सेस फाउंडेशन जनहित से जुड़े सामाजिक कार्यों को करता रहता है, इसी के ताकत कालोनी में स्थानीय पार्षद व पंकज पटेल के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया। क्षेत्र में सफाई होने से लोगों ने राहत की सांस ली क्योंकि इनदिनों लखनऊ में स्वाइन फ़्लू व अन्य संक्रामक रोग फैला हुआ है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *