आजाद समाज पार्टी ने शुरू की भाईचारा बनाओ रैली

Share

कांशीराम जी की जयंती से विधिवत पार्टी फूंकेगी चुनावी बिगुल

लखनऊ। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने यूपी में संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बनाओ रैलियां शुरू की हैं। इन रैलियों के जरिए पार्टी बहुजन समाज के लोगों को असपा से जोडऩे का अभियान तेज किया जाएगा। हालांकि इन रैलियों का मकसद राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। पार्टी प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद इन रैलियों के जरिए अपना चुनावी अभियान भी तेज कर रहे हैं।

 

माना जा रहा है कि बहुजन नायक कांशीराम जी की जयंती पर 15 मार्च को बाराबंकी में बड़ी रैली का आयोजन है।  इस रैली के जरिए चन्द्रशेखर आजाद अपनी पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। हालांकि पार्टी ने 25 जनवरी को आगरा, 4 फरवरी को कन्नौज, 8 फरवरी को संतकबीर नगर, 25 फरवरी को जौनपुर और 15 मार्च को बाराबंकी में रैली का आयोजन किया गया है। असपा के प्रांतीय कोषाध्यक्ष अमित गौतम ने बताया कि रैली का उद्देश्य संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय, समानता एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। यह अभियान बहुजन, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक एवं शोषित-वंचित समाज की आवाज को मजबूती प्रदान करेगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *