दीपावली का पर्व आपसी सौहार्द एवं प्रेम का पर्व, इस पर्व पर हमें आपसी भाईचारा स्थापित रखते हुए साम्प्रदायिकता के खिलाफ जवाब देना है

लखनऊ। यूपी के पूर्व राज्य मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सलाहउद्दीन सिद्दीकी ने प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व पर बधाई देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व आपसी सौहार्द एवं प्रेम का पर्व है। इस पर्व पर हमें आपसी भाईचारा स्थापित रखते हुए साम्प्रदायिकता के खिलाफ जवाब देना है। उनका कहना है कि साम्प्रदायिकता का जवाब सिर्फ अमन और आपसी भाईचारा स्थापित करके ही दिया जा सकता है।
सलाहउद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि मौजूदा हालात में सपा प्रमुख अखिलेश यादव जी सभी वर्गों के बीच प्रेम और भाईचारा स्थापित करने के लिए अभियान चला रहे हैं और लोगों के बीच जाकर अमन का सन्देश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को अमन और आपसी भाईचारा स्थापित करके ही शिकस्त दी जा सकती है।